Thursday, September 27, 2012

राही अकेला बढ़ता चल तू


राही अकेला बढ़ता चल तू,
गाता चल जीवन का गीत !
मुड़ कर पीछे देख न अब तू,
दूर है तेरी मंजिल मीत !

सुरभि लुटाया तब पुष्पों ने, 

गीत प्रीत की है पहचानी !
जीवन का मधुमास लुटाकर,
पता जीवन का सार प्राणी !
बुझता जलता कहता जुगनू ,
गिरना सम्भालना मेरे मीत !
राही अकेला बढ़ता चल तू....

अग्नि में जब तपता सोना,
तब जाकर बनता कुंदन !
प्रहार सह-सह कर ही लोहा,
पता है सुआकृति नवीन ! 
घटता-बढ़ता चाँद ये कहता,
दुःख-सुख है जीवन की रीत !
राही अकेला बढ़ता चल तू....

कष्ट और बाधा नहीं बलशाली,  
होता कोई धीरज से बढ़कर !
भाग्य नया लिख ले तू अपना, 
भाग्य विधाता खुद बनकर !
ऊपरवाला जितना नाच नाचा ले, 
रोक न पायेगा तुम्हारी जीत !
राही अकेला बढ़ता चल तू ,
गाता चल जीवन का गीत ! "ReNu"

                            Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"





पथ के काटों से मिलो फूलों की तरह


पथ के काटों से मिलो फूलों की तरह,
रास्ता  अपने आप संवर जायेगा !!

सूरज से मिलो तुम किरण की तरह,

अन्धकार अपने आप छंट  जायेगा !!

पराजय से मिलो विजय की तरह,

सफलता अपने आप मिल जायेगा !!

दुःख से तुम मिलो ख़ुशी की तरह,

निराशा अपने आप दूर हो जायेगा !!

शत्रुता से मिलो मित्रता की तरह,

प्यार अपने आप मिल जायेगा !!

वीणा से मिलो तुम सरगम की तरह,

राग अपने आप बन जायेगा !!

                                     Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"      

Saturday, September 22, 2012

No restrictions on love here.

There is no bar in dreamland,
No restrictions on love here !
Even God can't stop here...
The sweet union of two hearts!
                                               
स्वप्नलोक में नहीं बंधन कोई,
प्रीत पर लगा प्रतिबंध कोई !!
रोक नहीं पता यहाँ ईश्वर भी,
दो प्राणों का सुमधुर मिलन !!
                                        "ReNu"   

                                   Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"

Thursday, September 20, 2012

यह कौन सी हृदय की अवस्था है?





क्यों पाने को दिल ये मचलता है ?
क्यों खोने को सब कुछ करता है ?
यह कौन सी हृदय की अवस्था है ?
जिसमें हो जितना दूर और दुर्लभ कोई,
उसी को अधिक चाहता ये पागल मन है !! 
                                             "ReNu"
                               Copyright© reserved by
Poetess Asha Prasad "ReNu"       

Tuesday, September 18, 2012

देखा मैंने स्वप्न सवेरे


देखा मैंने स्वप्न सवेरे,
तुमको मधु मुस्कान बिखेरे !
मंत्र मुग्ध अपलक नयनों में,
बस गई आके छवि तुम्हारी !

भाल सूर्य सा दीप्तिमान,
चाँद सा शीतल मुस्कान !
मद भरे मधुप्याले दो नयन, 
मनोमुग्धकारी सुछवि तुम्हारी ! 

दूर देश में तुम रहनेवाले,
सपनों में केवल मिलते हो
मिलन का यह मार्ग हमारा,
खुलता है एकमात्र सपनों में !

स्वप्नलोक में कोई बंधन नहीं 
प्रीत पर कोई प्रतिबंध नहीं !!
रोक पता नहीं यहाँ ईश्वर भी,
दो प्राणों का सुमधुर मिलन !!  "ReNu"
Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"

 

Wednesday, September 12, 2012

दिल हो गया है बंजर

दिल हो गया है बंजर,
हर रिश्ता यहाँ शुष्क है !


मंदिर-मस्जिद की बस्ती है यह,
यहाँ इन्सानियत ख़ुदग़रज़ है !

गगनचूंबी इमारतों में यहाँ,
दम तोड़ रहा ईमान है !

शिला को नहलाते हैं दूध से,
क्षुधा से व्याकुल नन्हीं जान है !

मज़हब के नाम पर हलाल होते हैं लोग,
क्या ख़ुदा का यही पैग़ाम है?"ReNu"
 


 Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"

Tuesday, September 11, 2012

(ग़ज़ल) मेरी नज़्म है ये किसी और के लिए


( नज़्म=कविता, उलफ़त= दोस्ती)
--------------------------------
मेरी 
ये नज़्म है किसी और के लिए,

ज़ुल्मोसितम उनका सुना रहे हैं हम !!

किसी का नुक़्स छुपाना ख़ूबी है मगर,
कभी-कभी 
ये पर्दा भी उठा रहे हैं हम !!


किसी की बेवफ़ाई पे हम फिदा हो गए,
वफ़ा क्या है ये उनको जता रहे हैं हम !!


रंजिश में मुहब्बत हम निभाते गए,
उलफ़त क्या है उनको सिखा रहे हैं हम !! 

महफ़िल में तमाशाई वो बनके आये हैं, 
दस्तूर-ए-ज़माना निभा रहे हैं हम !!"ReNu"



Copyright© reserved by Poetess Asha Prasad "ReNu"